भारत का पुनरूत्थान भारत देश एक महान देश है जहाँ वो अपनी संस्कृति और परम्पराओं के लिए जाना जाता है। कहते है यहाँ कई देवी देवताओं का वास है। लेकिन क्या आज जो भारत की स्थिति है उसे देखकर हम यह कह सकते है कि क्या यह वही भारत है जो होना चाहिए। आज भारत मे बहुत ही खराब ओर नाजुक स्थिति है। हर कोई किसी ना किसी वजह से दुखी है। आज बड़े नेता और अफसर अपने पद का गलत उपयोग करके भ्रष्टाचार फेला रहे है। हर जगह दिनों दिन बेटियो के साथ बलात्कार हो रहे है। सरकार के कई प्रयासो के बावजूद भी बलात्कार नही रुके। कही न कही हम ऐसी कोई गलती कर रहे है जिससे आज भारत की यह हालत हो गई। आज भारत मे नशे की लत इतनी लग गई है लाखो परिवार नशे की वजह से बर्बाद हो गए और हो भी रहे है। भारत मे कई NGO ओर अन्य संस्थाए है । सरकार के द्वारा समाज व देश को सुधारने में कई बड़ी बड़ी योजनाये बनाई लेकिन भारत को पुनः सोने की चिड़िया नही बना पाई। आखिर कैसे कब भारत पुनः एक नई दिशा की ओर जाएगा। जिससे लोगो मे समाज मे ...